कालाढूंगी के युवक की पंजाब में सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम, अगले महीने होनी थी युवक की शादी।

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी के युवक की पंजाब में सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम, अगले महीने होनी थी युवक की शादी।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कालाढूंगी। पंजाब के लुधियाना में भीषण सड़क हादसे में कालाढूंगी निवासी एक युवक की मौत हो गई, युवक की अगले महीने शादी होने वाली थी, लेकिन भीषण सड़क हादसे में उसकी जान चली गई,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव  आनंद बर्धन द्वारा ₹65,916 करोड़ की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का विमोचन

 

जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी वार्ड नंबर 4 का रहने वाला युवक राहत अली फूलों की सप्लाई का काम करता था, वह भीमताल से पंजाब फूल पहुंचने गया हुआ था, वापस लौटते वक्त लुधियाना के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंथन, STEM और लैब ऑन व्हील्स विस्तार को हरी झंडी

 

 

जानकारी के मुताबिक मृतक की 21 नवंबर को शादी होने वाली थी युवक की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। आज शनिवार को कालाढूंगी स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। जिसमे राहत मृतक के जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए। मृतक राहत काफी मिलनसार व्यक्ति था।