देशी शराब की दुकान से शराब समेत हजारो की नगदी चोरी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। भवानी गंज चोराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान से हजारों की नगदी एवम दस पेटी शराब की चोरी हो गयी। यह दूसरी बार है जब चोरो ने दूसरी बार इस घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले 15 अगस्त को भी इसी दुकान से चोरी हुई थी। बता दे कि भवानी गंज चोराहे पर विपिन कांडपाल की देशी शराब की दुकान है। अज्ञात चोरों ने बीती रात पीछे से दुकान की दीवार तोड़कर प्रवेश किया । जहां से वह गल्ले में रखे लगभग दस हजार रुपये मूल्य की नगदी एवम पांच पेटी देशी शराब और पांच पेटी बियर ले जाने में कामयाब हो गए। दुकान के अनुज्ञापि विपिन कांडपाल ने बताया कि शराब की दुकान में लगभग दस हजार रुपया गल्ले में था शराब और बियर की पेटियों के साथ चोर उसे भी साथ ले गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

 

 

 

घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। घटना की रिपोर्ट पुलिस को दी गयी है। मौके पर चोरी करने वाले एक ब्यक्ति की जैकेट ओर टोपी बरामद हुई है। उधर एसएसआई प्रेम चन्द्र विश्वकर्मा ने बताता की मामले की जानकारी पुलिस द्वारा ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की गिरफ्तारी की मांग।

 

 

 

जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। फिलहाल नगर में एक युवक की हत्या हो जाने की वजह से पुलिस सारे दिन उसी में उलझी रही। पुलिस का कहना है कि जल्द शराब की दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *