गोली कांड में फरार चल रहे हैं तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। देखिए कहां का है मामला।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर – सोमवार 7 मार्च 2022 को आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया था जिसके चलते एमपी इंटर कॉलेज रामनगर के प्ले ग्राउंड में दिनदहाड़े गोली चल गई थी। जिसमें चंदन सागर पुत्र छत्रपाल निवासी शिवलालपुर रामनगर द्वारा राजकुमार पुत्र सुरेश लाल निवासी बंबाघेर रामनगर जिला नैनीताल को गोली मार दी थी जिसमें राजकुमार के गर्दन पर गोली लग गई थी। जिसको रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। घटना वाले दिन ही चंदन सागर को 12 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ पुलिस द्वा,रा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया था। उक्त घटना में विशाल कुमार तथा रोबिन कश्यप के नाम भी प्रकाश में आने पर और नामजद अभियुक्त हर्ष बाल्मीकि को गूमानपुर चौराहे से तथा प्रकाश में आये अभियुक्त विशाल कुमार व रॉबिन कश्यप बच्चों को चिलकिया चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया इन लोगों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। और अभी कुछ ओर लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले हुड़दंगियों पर सख्ती, 30 पर चालान।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *