कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गश्त के दौरान टाइगर का हमला, वनकर्मी गंभीर रूप से घायल।

ख़बर शेयर करें -

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गश्त के दौरान टाइगर का हमला, वनकर्मी गंभीर रूप से घायल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज के अंतर्गत कानिया बीट क्षेत्र में गश्त कर रहे वन विभाग के कर्मचारी पर टाइगर ने हमला कर दिया। इस हमले में वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों की सतर्कता और हवाई फायरिंग के चलते टाइगर जंगल की ओर भाग गया, जिसके बाद घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

जानकारी के अनुसार, वन विभाग का दैनिक श्रमिक गणेश पवार अन्य कर्मचारियों के साथ जंगल में पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक टाइगर ने पीछे से हमला कर दिया। गणेश की चीख-पुकार सुनकर उसके साथी कर्मचारियों ने करीब तीन राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद टाइगर घायल वनकर्मी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता को शर्मसार करने वाली चोरी का खुलासा, दुर्घटना के बाद मोबाइल और सोने की अंगूठी उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार।

घायल गणेश पवार को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बड़ोला और उपनिदेशक राहुल मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मचारी का हालचाल जाना।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। वन्यजीवों और वनकर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष उपायों पर भी विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टेंडर निरस्त कर चहेतों को दिए ठेके? रामनगर पालिका पर करोड़ों की बंदरबांट का आरोप।

वन क्षेत्र में बढ़ती मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं

यह कोई पहली घटना नहीं है जब वनकर्मियों या ग्रामीणों पर इस तरह हमला हुआ हो। बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल के आसपास सतर्क रहें और वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखें।