पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वन महोत्सव कार्यक्रम में दस हजार पेड़ लगाने का रखा लक्ष्य।

ख़बर शेयर करें -

सलीम अहमद साहिल – संवाददाता

 

रामनगर तराई पश्चिमी डिवीजन की रेज आमपोखरा में भी इसी क्रम में वन विभाग हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। बढ़ती जनसंख्या ओर फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुआ एवम लगातर हरे पेड़ो के कटान से पर्यावरण लगातर दूषित होता जा रहा है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी हैं कि ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण किया जाय। तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर की रेज आमपोखरा में भी इसी क्रम में वन विभाग हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी वन महोत्सव कार्यक्रम मना रहा है। वन विभाग से बृजमोहन रावत ने बताया कि एक जुलाई से वन महोत्सव मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

जिसमे 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रख्खा गया हैं। अभी तक हमारे द्वारा तीन से चार हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। आज भी आमपोखरा में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा मिलकर पौधा रोपण का कार्य किया गया हैं।समाज सेवी वियज खुल्बे ने बताया कि आज वन विभाग का दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य हैं जिसमे आज मेरे द्वारा भी दस पौधे लगाए गए है। पौधे लगाना हमारे लिए नितांत ही अवश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *