नारीमन चौराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक वृक्ष कटान के दौरान यातायात डाइवर्जन प्लान

ख़बर शेयर करें -

नारीमन चौराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक वृक्ष कटान के दौरान यातायात डाइवर्जन प्लान।

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक     

 

 

दिनांक 07/08.08.2024 को नारीमन चौराहे से रेलवे स्टेशन काठगोदाम तक वृक्षों के कटान कार्य के दौरान यातायात डाइवर्जन

 

 

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 07/08.08.2024 को प्रातः 10:00 बजे से 17:00 बजे तक लागू रहेगा।

1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के भविष्य पर सरकार का भरोसा, धामी ने दी 10% आरक्षण की जानकारी।

2- शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन-

■ शनि बाजार से हुए गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

■ सिंधी चौराहे से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

■ एस०डी०एम० कोर्ट तिराहे से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल हुए Pushkar Singh Dhami, योग को बताया विश्व शांति का सार्वभौमिक विज्ञान।

■ तिकोनिया चौराहे से राजपुरा होते हुए गोल्वा कम्पाउण्ड से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

3- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन गन्ना सैन्टर से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

 

 

 

4- बरेली रोड से अपने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, इसके साथ पति व अन्य लोगों पर भी हुई FIR* *SSP नैनीताल मंजुनाथ का सख्त सन्देश सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी, हुड़दंग और हमला कतई बर्दाश्त नहीं*

5- रोडवज/केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज/केमू की बसें ताज चौराहे से गोलापुल होते हुए गोला बाईपास रोड को प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

 

 

6- कॉलटैक्स तिराहे से नारीमन तिराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।