“यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पाठ और जागरूकता दी

यातायात पुलिस ने पढ़ाया स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पाठ, किया जागरूक

रोशनी पाण्डेय –  प्रधान संपादक

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सुगम यातायात हेतु यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु सभी थानाप्रभारियों/ यातायात / सीपीयू प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

इसी क्रम में आज दिनांक 04/05/2024 को यातायात पुलिस हल्द्वानी द्वारा आर्यमन बिरला पब्लिक स्कूल में जाकर स्कूली बच्चों एवम स्कूल के स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के पालन सम्बन्धित जागरूकता नाबालिक होने पर वाहन न चलाना, अपने आस पास के लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता जैसे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनना , हेलमेट पहनना, ओवर स्पीडिंग न करना, रेड

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

 

 

लाइट जम्पिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन न चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया और अभिभावकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक करने की अपील की। जिसमें स्कूल के नवीं, दसवीं, 11वीं 12वीं क्लास के कुल 800 बच्चे शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी गीता धामी संग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व।

यातायात टीम
1- यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट
2- कांस्टेबल शेर चन्द कंबोज
3- कांस्टेबल ड्राइवर गोविंद मेहरा