दुखद : महिला ने पांच साल के बेटे के सामने ही फंदे पर लटककर जान दे दी, बिलखता रहा मासूम …

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पांच साल के बेटे के सामने ही फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा बिलखता रहा लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा। महिला का पति जेल में बंद है जबकि गांव में महिला के प्रेम प्रसंग की चर्चा है। गांव में रहने वाले मजदूर पर अपने ही चाचा की हत्या करने का आरोप है। जिसके चलते वह पिछले कई सालों से जेल में बंद है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। पैरवी नहीं होने के कारण मजदूर को जमानत नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें 👉  मेले की भीड़ से उठा ले गए दरिंदे, जंगल मे नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म।

 

 

उसकी पत्नी जैसे-तैसे दोनों बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। किसी बात से आहत होकर महिला रविवार को अपने पांच साल के बेटे को साथ लेकर गांव के ही रहने वाले राजवीर के खेत में पहुंची और यहां बेटे के सामने ही जामुन के पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। मां की लाश के पास बैठा हुआ बेटा बिलखता रहा। जंगल में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। महिला का शव फंदे पर लटकता हुआ देखकर उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि महिला का पति जेल में बंद है। जबकि ये चर्चा है कि महिला का गांव में ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसकी पड़ताल की जा रही है। मामले में किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *