दुखद : श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी नहर में गिरी माँ बेटी समेत 4 की मौत।

ख़बर शेयर करें -

दुखद : श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी नहर में गिरी माँ बेटी समेत 4 की मौत।

 

सतनाम सिंह – जिला प्रभारी (लुधियाना)

 

पंजाब में खन्ना के समराला में झाड़ साहिब के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी रोपड़ नहर में गिर गई। इस हादसे में दो बच्चों और 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, एक बच्चा पानी में बह गया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने किया सोनम मर्डर केस का खुलासा।

 

जानकारी के अनुसार, खन्ना में पायल के गांव निजामपुर के रहने वाले 16 लोग बाबा वडभाग सिंह माथा टेकने गए थे। ये लोग महिंद्रा पिकअप बोलेरो में थे और इनमें 4 बच्चे भी थे। माथा टेक कर जब ये लोग लौट रहे थे, तब सुबह करीब 7 बजे झाड़ साहिब के पास इनकी गाड़ी नहर में गिर गई।

 

 

पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज पंजाब के समराला से मामला सामने आया है, जहां एक महिंद्रा पिकअप नहर में गिर गई। इस हादसे में दो महिलाएं, दो लड़कियां और एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गैर प्रान्त उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार।

 

 

दरअसल, मोहिंदरा पिकअप में समराला के बाबा बड़भाग सिंह गांव के पास एक शिविर से लौट रहे 16 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की आंख में चोट लगने के कारण यह हादसा हुआ। इसी दौरान महिंद्रा पिकअप नहर में जा गिरी. क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया और यात्रियों को भी बाहर निकाला गया। डूबने से दो महिलाओं, दो लड़कियों और एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. बाकी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV कैमरों के माध्यम से SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा पुलिस की चैकिंग/गश्त पर रख रहे है नज़र** शहर का माहौल खराब करने वालों की अब खैर नहीं*

 

 

इस हादसे में 2 महिलाएं, जो मां-बेटी हैं, महिंदर कौर (65) और करमजीत कौर (50) की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों गगनजोत कौर (15) की मौत हो गई। जबकि एक लड़की का नाम पता नहीं चल पाया है इसके अलावा एक अन्य बच्चा सुखप्रीत सिंह (7) नहर में बह गया, जिसकी तलाश की जा रही है।