ट्रक बैटरी चोरी का खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 बैटरियां बरामद।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई ट्रक बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 ट्रक बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की है।
दिनांक 12 फरवरी 2026 को वादी जुहैब आलम पुत्र शमशाद हुसैन निवासी आजाद नगर, लाइन नं. 13 द्वारा थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी गई कि 07 फरवरी को उनका डम्पर संख्या DLIG 5376 इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जहां से अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होने की बात सामने आई।
तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 25/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।
100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तारी
एसएसपी के निर्देशन में अपराध रोकथाम अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
गठित टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए 100 से अधिक CCTV फुटेज का विश्लेषण किया। इसके बाद 14 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
-
विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह (25 वर्ष)
-
रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम (24 वर्ष)
-
रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे (26 वर्ष)
-
निवासी: ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.)
-
-
जलील अहमद (कबाड़ी) पुत्र अली शेर (40 वर्ष)
-
निवासी: मोहल्ला अब्बास नगर, थाना बहेड़ी (स्थाई पता: ग्राम नगलिया कलां, थाना शेरगढ़, जिला बरेली)
-
बरामदगी
-
06 विभिन्न कंपनियों की ट्रक बैटरियां
-
चोरी में प्रयुक्त वाहन संख्या UP 15 AN 2345 (स्विफ्ट डिजायर)
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरियां चोरी कर चुके हैं। चोरी की बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद को बेच दी जाती थीं। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखी जाती थीं और मौका देखकर उठा ली जाती थीं।
पूर्व में चोरी की गई बैटरियों को कबाड़ी द्वारा तोड़कर आगे बेच दिया गया।
आपराधिक इतिहास
रंजीत पुत्र ख्यालीराम, विनोद पुत्र अमर सिंह और रंजीत पुत्र राम भरोसे के विरुद्ध थाना बहेड़ी, जिला बरेली में वर्ष 2023 में चोरी व अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
कबाड़ी जलील अहमद का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
पुलिस टीम
-
व0उ0नि0 गगनदीप सिंह
-
उ0नि0 मनोज यादव
-
कानि0 महबूब अली
-
कानि0 सुनील कुमार
-
कानि0 मो0 यासीन
पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।






