280 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त कुंडा क्षेत्र में पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी /बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष थाना कुण्डा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में दिनांक 04/09/2022 को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा समय 13.55 बजे के0वी0आर0 अस्पताल के आगे ओवरब्रिज पर संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तु चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण क्रमशः 1- अभिषेक कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी मालधन मौड़ नं0 02 थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष को 150 ग्राम अवैध चरस व 2- बलविन्दर सिंह S/O परमा सिंह निवासी ग्राम टीला कुण्डा जिला 30सि0 नगर उम्र 23 वर्ष को 130 ग्राम अवैध चरस मय मो0सा0 रजि0नं0 UK 19-5846 होण्डा ड्रीम युगा के गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभि) बलविन्दर सिंह की मालधन चौड़ में परचून की दुकान है तथा वही पर उसकी दूसरे अभियुक्त अभिषेक कुमार के साथ जान पहचान व दोस्ती हुई तथा दोनों ही लोग मिलकर पहाड़ से सस्ते दामों में अवैध चरस खरदीकर लाते हैं तथा मैदानी क्षेत्र में उचित दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

 

अभिगण के विरूद्ध थाना कुण्डा पर FIR NO. 228/2022 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभिगण को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभिगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी, आजीविका सशक्तिकरण पर फोकस

*नाम पता अभियुक्त -*

1- अभिषेक कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी मालधन मौड़ नं0 02 थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष को 150 ग्राम अवैध चरस

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

2- बलविन्दर सिंह S/O परमा सिंह निवासी ग्राम टीला कुण्डा जिला उ0सि0 नगर उम्र 23 वर्ष

*बरामद माल -*

अभि0 अभिषेक कुमार से 150 ग्राम अवैध चरस व अभि0 बलविन्दर सिंह से 130 ग्राम अवैध चरस कुल 280 ग्राम अवैध चरस मय परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 रजि0नं0 UK 19-5846 होण्डा ड्रीम युगा

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *