बुराड़ी हादसा: दो दिन बाद मलबे से सुरक्षित निकला पूरा परिवार, पांच की मौत।

बुराड़ी हादसा: दो दिन बाद मलबे से सुरक्षित निकला पूरा परिवार, पांच की मौत।

बुराड़ी हादसा: दो दिन बाद मलबे से सुरक्षित निकला पूरा परिवार, पांच की मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नई दिल्ली। बुराड़ी स्थित कौशिक एन्क्लेव में सोमवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में चार मंजिला इमारत के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो नाबालिग बहनें भी शामिल थीं। राहत और बचाव कार्य के दौरान मंगलवार को इन सभी के शव मलबे से निकाले गए।

 

चमत्कारिक बचाव: दो दिन बाद जिंदा निकला पूरा परिवार

वहीं, मंगलवार रात करीब 3 बजे बचाव दल ने एक चमत्कारिक सफलता हासिल की। दो दिन तक मलबे में फंसे एक दंपति और उनके दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रात के अंधेरे में खैर के हरे पेड़ पर चली आरी, 5 आरोपी पहुंचे जंगल में कटान करने, AI कैमरों ने बिगाड़ा खेल, दो गिरफ्तार।

 

कैसे बचा परिवार?

यह परिवार एक सिलेंडर और लेटर (सीढ़ी) के बीच बने एक छोटे से स्पेस में फंस गया था। उन्होंने किसी तरह दो दिन तक बिना भोजन-पानी के वहां गुजारा किया। मंगलवार देर रात जब राहत और बचाव कार्य जारी था, तब टीम ने मलबे के नीचे हलचल महसूस की और तुरंत राहत कार्य तेज कर दिया। कुछ घंटों की मेहनत के बाद पूरे परिवार को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग का मामला आया सामने, रेट लिस्ट नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त, निर्धारित मूल्य पर शराब बेचने के निर्देश।

 

पांच लोगों की मौत से इलाके में मातम

इस हादसे में दो नाबालिग बहनों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। मलबे से निकाले गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

प्रशासन कर रहा है जांच

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इमारत पुरानी और जर्जर हो चुकी थी, जिससे यह हादसा हुआ। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण मानकों की अनदेखी भी हादसे का एक प्रमुख कारण हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर भड़के कारोबारी, रणजीत रावत बोले—तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।

 

🚧 बचाव कार्य में जुटी एजेंसियां अभी भी पूरी तरह मलबा हटाने में लगी हुई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जर्जर इमारतों में रहने से बचें और किसी भी संदिग्ध निर्माण की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।