स्कूल बस पलट जाने से दो की मौत, दर्जन भर हूये घायल।

ख़बर शेयर करें -

 रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हंडिया कोतवाली के सैदाबाद में भेस्की गांव के पास स्कूल बस पलट जाने से दो की मौत की सूचना है। दर्जन भर घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया।  सैदाबाद के भेस्की गांव के पास बच्चों से भरी स्कूल बस एक बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई। घटना सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव  आनंद बर्धन द्वारा ₹65,916 करोड़ की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का विमोचन

 

 

जौनपुर  के श्रीमती कांति देवी जनता विद्यालय परमानपुर भर्तीपुर के बच्चों की बस शैक्षिक भ्रमण के लिए मनगढ़ प्रतापगढ़ जा रही थी। बस अभी सैदाबाद के भेस्की गांव के सामने पहुंची थी कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो गई। 35 लड़कियां 40 लड़के यानि कि 75 बच्चे सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण पर प्रस्तुतीकरण

 

 

 

बस पलटने से नौवीं के छात्र अंकित और दसवीं के छात्र अनुराग की मौत हो गई। बाइक सवार संतोष विश्वकर्मा निवासी तारा गांव सैदाबाद गंभीर रूप से घायल है। उसे एसआरएन रेफर किया गया है। सूचना पाकर अभिभावक मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि स्कूल बस ने 300 बच्चों को लेकर टूर का आयोजन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *