गाड़ी से उतारते समय ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो लोगों की हुई मौत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की सुबह गाड़ी से उतारते समय ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि दो किमी तक इसकी आवाज सुनाई दी। दोनों व्यक्ति के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

 

रविनगर कॉलोनी काफी बड़ी कॉलोनी मानी जाती है। शुक्रवार की सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। मौके पर दोनों की मौत हो गई। 100 मीटर तक दोनों के मांस के चिथड़े बिखरे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

 

यह विभत्स दृश्य देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर तुरंत मौके पर सीओ अनिरूद्ध सिंह पहुंच गए और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान राजन और चंद्रभान के तौर पर हुई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक ट्रैक्टर दूसरी ओर से आता हुआ दिख रहा है। ट्रैक्टर जैसे ही गाड़ी के आगे निकलता है। वैसे ही तेज धमाका हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *