एक लाख रुपए की स्मैक के साथ पुलिस ने किया दो तस्करों को गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद की बरामद,पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है.कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कोतवाली के एसआई अनीश आलम ने मुखबिर की सूचना पर रामनगर के छोटा बैराज के समीप ट्रांसपोर्ट नगर के पास बंबाघेर निवासी जावेद एवं हिमांशु को हिरासत में लेते हुए तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में माता की चौकी में शामिल हुए Pushkar Singh Dhami, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

 

कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई .कोतवाल ने बताया कि पुलिस का नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *