अनियंत्रित डंपरों का कहर: चिल्किया में ट्रक भिड़े, ग्रामीणों में आक्रोश।

अनियंत्रित डंपरों का कहर: चिल्किया में ट्रक भिड़े, ग्रामीणों में आक्रोश।
ख़बर शेयर करें -

अनियंत्रित डंपरों का कहर: चिल्किया में ट्रक भिड़े, ग्रामीणों में आक्रोश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर–काशीपुर मार्ग (एनएच-309) पर चिल्किया क्षेत्र में देर रात एक डंपर और ईंट से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-309 पर डंपरों के संचालन को लेकर कोई तय नियम नहीं है। डंपर दिन-रात अनियंत्रित गति से चलते रहते हैं और स्कूली समय में भी इन पर कोई पाबंदी नहीं होती। इससे गांव के छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी खतरा बना रहता है और वे रोज़ अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार अलर्ट: चारधाम यात्रा को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां।

ग्रामीणों ने प्रशासन से डंपरों के संचालन पर सख्ती, गति नियंत्रण, निर्धारित समय में ही आवाजाही और स्कूल समय में भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा टलना मुश्किल होगा।