आपरेशन मानसून के तहत वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर टीम द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन किया।

ख़बर शेयर करें -

आपरेशन मानसून के तहत वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर टीम द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन किया।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक 09.09.2023 को आपरेशन मानसून के तहत वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर के कालागढ़ उप प्रभाग की ढेला, झिरना एवं कालागढ़ रेंज सुरक्षा ईकाई, एवं अमानगढ़ टाइगर रिजर्व उ०प्र० की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की पहचान और विकास पर फोकस—शिखर समागम में सीएम धामी का संबोधन

 

 

फ्लैग मार्च झिरना वन विश्राम भवन से प्रारम्भ होकर लालढॉग, ढेला ग्राम की आबादी सीमा, 15 फुटी चौकी, शिकारी कुँआ तथा तराई पश्चिमी वन प्रभाग के मिलान का वन क्षेत्र, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे गाँव बादीगढ़, धारा, कल्लूवाला में गश्त की तथा जन सम्पर्क किया। इस दौरान स्थानीय लोगों को वन एवं वन्य जीव संरक्षण हेतु जागरुक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं पर पहली बोर्ड बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली प्रगति समीक्षा।

 

 

 

फ्लैग मार्च का समापन कालागढ में उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च में निम्न अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

1. श्रीमती शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ ।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

2.  संदीप गिरि वन क्षेत्राधिकारी, ढेला

3. श्रीमती संचिता वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी झिरना ।

4.  नन्द किशोर रुवाली, वन क्षेत्राधिकारी कालागढ़ ।

5.  मनीश जोशी प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक ।

6.  कार्तिकेय प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक ।

7. खुशबू उपाध्याय वन क्षेत्राधिकारी अमानगढ़ टाइगर रिजर्व ।

8. अन्य कालागढ़, झिरना एवं ढेला रेंज का स्टाफ