एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में ‘ऑपरेशन मुक्ति अभियान’ के तहत 146 बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाएगा।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में 'ऑपरेशन मुक्ति अभियान' के तहत 146 बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाएगा।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में ‘ऑपरेशन मुक्ति अभियान’ के तहत 146 बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाएगा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस द्वारा 5 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुक्ति अभियान’ – “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” को सफल बनाने के लिए नैनीताल पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन तथा एसपी सिटी हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र के निकट पर्यवेक्षण में ऑपरेशन मुक्ति टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भिक्षावृत्ति में लिप्त और स्कूल से वंचित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

146 बच्चों की हुई पहचान
हल्द्वानी शहर में विभिन्न स्थानों पर ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया गया, जिसके तहत कुल 146 बच्चों (72 बालक, 74 बालिका) का सत्यापन और चिह्नांकन किया गया। ये वे बच्चे हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी अन्य कारणों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं या फिर स्कूल से ड्रॉपआउट हो चुके हैं। पुलिस टीम ने बच्चों के परिवारजनों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक कर उन्हें अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

 

 

बच्चों के नाम होंगे स्कूलों में दर्ज
पहचान किए गए बच्चों को स्थानीय स्कूलों में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नैनीताल पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि हर वंचित बच्चा शिक्षा से जुड़ सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। शेष बचे बच्चों को भी जल्द ही स्कूलों में प्रवेश दिलाने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरी कांग्रेस, रणजीत रावत के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च।

 

 

 

 

ऑपरेशन मुक्ति टीम प्रभारी:
▪️ उपनिरीक्षक मंजू ज्याला, टीम प्रभारी
▪️ उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी, टीम प्रभारी
▪️ उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह, टीम प्रभारी
▪️ उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज, टीम प्रभारी

 

 

नैनीताल पुलिस का यह प्रयास न केवल बच्चों के जीवन को बेहतर बनाएगा बल्कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य को भी साकार करेगा।

– मीडिया सेल, जनपद नैनीताल