केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने लालकुआं क्षेत्र में नेशनल हाईवे 87 मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने लालकुआं क्षेत्र में नेशनल हाईवे 87 मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

लालकुआं/हल्द्वानी – 17 जून, 2023 केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने शनिवार को रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग के लालकुआं क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया।

 

 

रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का कार्य प्रारम्भ

केन्द्रीय मंत्री  भटट ने बताया कि रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का निर्माण पूर्व में सदभावना इंजीनियरिंग लिमिटेड कम्पनी को दिया गया था कम्पनी द्वारा सससम कार्य पूर्ण नही करने पर अब गाबर कंस्ट्रक्शन कम्पनी को कार्य सौंपा गया है। उन्होंने कहा रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का कार्य प्रारम्भ हो गया है जो दिसम्बर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूकेएमआरसी बोर्ड की 35वीं बैठक, ई-बीआरटीएस एलीवेटेड कॉरिडोर पर सैद्धांतिक सहमति।

 

 

देश व विदेश से उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटनों को आवागमन में सुगमता मिलेगी।

उन्होंने एनएच के अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा सडक बनाने के जो पैरामीटर बनाये गये है उसके अनुरूप ही सडक का निर्माण हो कोताही होने पर एनएच के अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा सडक निर्माण पूर्ण होने पर दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी वही आमजनता के साथ ही देश व विदेश से उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटनों को भी हाईवे मार्ग बनने से आवागमन में सुगमता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट की सख्ती: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के आदेश, पाँच मामलों में सुनवाई।

 

 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, नारायण सिंह बिष्ट,दीपक जोशी, मुकेश बेलवाल, हेमन्त नरूला,धनसिंह बिष्ट, सुरेन्द्र लोटनी, संजय शर्मा, राजकुमार, ईओ राहुल सिंह, कार्यदायी संस्था के इंजीनियर जोगेन्दर सिंह, तुषार गुप्ता के साथ ही एनएच के अधिकारी उपस्थित थे।
——————————–
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल – 05946- 220184

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *