एनयूजे के उर्वा दत्त भट्ट अध्यक्ष व विजय गुप्ता बने महामंत्री।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हल्द्वानी। बुधवार को लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की बैठक संपन्न हुई। जिसमें महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष श्रीमती दया जोशी एवं महामंत्री उधम सिंह राठौर की देखरेख में नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद पाठक मौजूद रहे। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए उर्वा दत्त भट्ट एवं महामंत्री के लिए विजय गुप्ता का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें सदस्यों ने सहमति जताते हुए अनुमोदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

गठन में उर्वा दत्त भट्ट को अध्यक्ष एवं विजय गुप्ता को महामंत्री नियुक्त किया गया इसके अलावा उपाध्यक्ष आनंद बत्रा एवं भानु प्रताप बोरा, सचिव महेश कांडपाल, प्रचार एवं प्रसार मंत्री भास्कर मिश्रा, उपाध्यक्ष भानू प्रताप बोरा, संगठन मंत्री ललित मिश्रा, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सक्सेना, संरक्षक नरेंद्र मेहरा को बनाया गया। इसके अलावा सदस्य के रूप में ललित सनवाल को नियुक्त किया गया। इस दौरान जिला सचिव धर्मानंद खोलिया, प्रचार मंत्री ईश्वर दत्त भट्ट, संगठन मंत्री शंकर जोशी, प्रचार मंत्री रोशनी पांडेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *