नैनीताल में भू-स्खलन रोकथाम के लिए चार्टन लॉज, मल्लीताल में पालीथीन कवर का उपयोग।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में भू-स्खलन रोकथाम के लिए चार्टन लॉज, मल्लीताल में पालीथीन कवर का उपयोग।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, नैनीताल द्वारा चार्टन लॉज, मल्लीताल में भू-स्खलित भाग को वर्षा से होने वाली क्षति/भू-स्खलन को रोकने हेतु पालीथीन से कवर कराते हुए सुरक्षित कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण — पूरे देश में चला हरियाली व जागरूकता अभियान।

 

 

नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राज मार्ग पर भुजियाघाट के पास ट्रांस्फार्मर एवं विद्युत पोल पर पेड़ गिरने के कारण 11 केवी लाईनें, पोल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हो गया था जिसे अग्निशमन विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग द्वारा अतिवृष्टि से गिरे वृक्ष का त्तकाल निस्तारण करते हुए यातायात सुचारू कराया गया। वर्तमान में विद्युत वितरण खण्ड, नैनीताल की टीम द्वारा विद्युत आपूर्ति बहाली हेतु युद्धस्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता और समाधान-केन्द्रित दृष्टिकोण से लेने की सलाह

 

 

काठगोदाम-चोरगलिया मार्ग पर स्थित शेरनाला में तेज जलप्रवाह होने के कारण मार्ग को जलप्रवाह की स्थिति आंकलित करते हुए केवल बड़े वाहनों हेतु संचालित किया गया। जल प्रवाह कम होने पर पहले छोटे चार पहिया वाहनों तथा और कम होने पा दोपहिया वाहनों हेतु खोला गया। निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, हल्द्वानी द्वारा मार्ग को सुचारू रखे जाने हेतु जे.सी.बी.मशन की तैनाती कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारों के कल्याण को लेकर बड़ा फैसला—पंद्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को मिलेगी आर्थिक सहायता।

 

 

 

अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड, रामनगर द्वारा अमगड़ी-पाटकोट मार्ग जोकि भलौन के निकट बाधित हो गया था. को जे.सी.बी. के माध्यम से सुचारू कराया गया।