उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित, इंटर में 82.63% हाईस्कूल में 77.74, छात्र उत्तीर्ण।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठोर – प्रधान सम्पादक

रामनगर – प्रदेश के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में आज 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किये। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का इंटर का रिजल्ट 82.63 प्रतिशत, छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.74 फीसदी, छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 85.38 प्रतिशत रहा।  वही हरिद्वार के एसवीएमआईसी मायापुर की छात्रा “दिया राजपूत” ने इंटर में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।. दिया ने 500 में से 485 अंकप्राप्त किये. दिया का कुल अंक प्रतिशत 97.00 रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

टिहरी गढ़वाल के सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के छात्र मुकुल सिलस्वाल ने हाईस्कूल में टॉप किया।  मुकुल ने 99.00 फीसदी अंक प्राप्त किये। उत्तरकाशी के आयुष अवस्थी और टिहरी के आयुष जुयाल ने हाईस्कूल में 98.60 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।  हाईस्कूल में बागेश्वर जिला प्रथम बागेश्वर के मंडलसेरा की छात्रा रबीना कोरंगा ने हाईस्कूल में उत्तराखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रबीना ने 500 में से 492 अंक प्राप्त किये। रबीना का प्रतिशत 98.40 रहा. उत्तराखंड में 2022 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर जनपद 87.05 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रथम स्थान पर रहा।.

यह भी पढ़ें 👉  अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *