सुरेंद्र सैनी – सवांददाता
देहरादून में भर्ती धांधली के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन जारी सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर चक्का जाम तक हो गया है। गांधी पार्क के बाहर पुलिस ने बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज कर दिया। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब कल बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड बंद का ऐलान कर दिया है। प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ युवाओं की नारेबाजी जारी है।
राजधानी देहरादून में हजारों की तादाद में युवाओं ने राजपुर रोड को पूरी तरह जाम कर कर दिया है। बेरोजगारों को समझाने पहुंचे अधिकारियों के पसीने छूट गए। आपको बता दें कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज।

















