“उत्तरकाशी: गांव में घास लेने जा रही महिला की खाई में गिरने से मौत, SDRF ने शव को बरामद किया”

ख़बर शेयर करें -

“उत्तरकाशी: गांव में घास लेने जा रही महिला की खाई में गिरने से मौत, SDRF ने शव को बरामद किया”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

जनपद उत्तरकाशी के सीरी धोन्तरी गांव में घास लेने गयी महिला की खाई में गिरने से हुई मौत, SDRF ने शव बरामद कर लिया है। एसडीआरफ टीम ने घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी विवेकानन्द का संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है-मुख्यमंत्री।

 

 

देर रात्रि तक अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच SDRF टीम द्वारा गहन सर्च करते हुए पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी महिला के शव को ढूंढ निकाला गया।उक्त महिला घास काटने जंगल मे गयी हुई थी

यह भी पढ़ें 👉  लोहड़ी की आड़ में रिवाल्वर से गोलीबारी, कानून ने दिखाया असली रंग* *वीडियो वायरल हुआ और SSP NAINITAL मंजुनाथ की नजर पड़ी, फायरिंग आरोपी गिरफ्तार* *दहशत फैलाने वालों के लिए साफ चेतावनी, SSP बोले—कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं*

 

 

और घास काटते समय संभवतः पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से महिला की मृत्यु हो गयी।SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचा कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतका की पहचान अनिता राणा पत्नी विजय सिंह राणा, उम्र- 30 वर्ष, निवासी- श्री गांव, उत्तरकाशी के रूप में हुई।