खोए मोबाइल वापस मिले तो खिले चेहरे  165 मोबाइल पुलिस ने रिकवर कर लौटाए।

ख़बर शेयर करें -

खोए मोबाइल वापस मिले तो खिले चेहरे  165 मोबाइल पुलिस ने रिकवर कर लौटाए।

 

देहरादून (अमित नौटियाल)- देहरादून पुलिस की साइबर सेल ने जनपद से लापता हुए 165 मोबाइल रिकवर किए हैं। यह सभी मोबाइल एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अपने हाथों से उनके मालिकों को लौटाए है। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया कोटी डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास

 

 

लोगों ने मोबाइल वापस मिलने पर पुलिस और मुख्य रूप से एसएसपी को थैंक यू कहा है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि काफी लंबे समय से राजधानी देहरादून के कई थानों में शिकायत दर्ज की गई कि उनका मोबाइल गुम हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।

 

 

शिकायत के आधार पर साइबर सेल को गुम हुए मोबाइल तलाशने के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में साइबर सेल ने उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, पंजाब, राजस्थान अन्य राज्यों में मोबाइल रिकवर करने के लिए दबिश दी। कड़ी मशक्कत के बाद साइबर सेल ने 165 मोबाइल रिकवर करें हैं। एसएसपी ने इस बड़ी सफलता पर साइबर सेल को शाबाशी देते हुए पीठ थपथपाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *