33 किलो अवैध गांजे के साथ, 25 हज़ार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

नाजिम कूरेशीसंवाददाता

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 04.02.23 को उ0नि0 कश्मीर सिंह मय उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी व हे0का0 हेमन्त सिंह का0 बिजेन्द्र सिंह व का0 गगन भण्डारी जब हम पुलिसकर्मी चौकी गर्जिया क्षेत्र में नरभक्षी बाघ से लोगो को जागरूक करते हुए चौकी क्षेत्र मे मामूर थे जब हम पुलिसकर्मी लोगो को जागरूक करते हुए पनोट नाले के पास पहुँचे तो वहाँ पर जंगल किनारे एक व्यक्ति सफेद कट्टो के उपर बैठा दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में प्लास्टिक पर सख्ती, 6 कुंतल पॉलिथीन जब्त, 1 लाख का चालान

 

 

 

जिसे नरभक्षी बाघ के बारे मे बताया तो वो हम लोगो को देखकर सकपका गया जिससे उसके कट्टे के बारे मे पूछा तो वो घबरा गया हम पुलिसवालो को शक होने पर उस कट्टे को चैक किया तो उसके अन्दर गांजा बरामद हुआ जिसे नाम पूछा तो उसने अपना नाम जगत सिंह उपरोक्त बताया तथा कहने लगा कि साहब मै अकसर यही पर आकर गांजे को बेचता हूँ क्योकि गर्जिया चौकी मे चैकिंग चलती रहती है जिस कारण मै चौकी गर्जिया से पहले ही रूक जाता हूँ गांजा खरीदने वाली पार्टिया यही से आकर गांजा खरीदकर ले जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

 

 

 

गिरफ्तार शुदा अभि0 से कुल 33 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभि0 थाना हाजा पर पूर्व में FIR NO 89/22 धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट व FIR NO 162/22 U/S 8/20 NDPS ACT में धारा 29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अपराधी है जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कुल 25000/- रू0 का ईनाम घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

गिरफ्तारी टीम 1. SHO श्री अरूण कुमार सैनी
2. व0उ0नि0 अनीश अहमद
3. उ0नि0 कश्मीर सिंह
4. उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी
5. हे0का0 हेमन्त सिंह
6. का0 बिजेन्द्र सिंह
7. कानि0904 गगन भण्डारी

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *