“गणतंत्र दिवस के शोभायात्रा में महिला नेता मीना शर्मा: राजनीतिक उत्साह के साथ स्कूलों में तिरंगा फहराया”

ख़बर शेयर करें -

“गणतंत्र दिवस के शोभायात्रा में महिला नेता मीना शर्मा: राजनीतिक उत्साह के साथ स्कूलों में तिरंगा फहराया”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष,और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी,पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने देश के 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के कई स्कूलों में तिरंगा फहराया, इसी क्रम में श्रीमती शर्मा ग्राम लमरा,नारायण कॉलोनी पहुंची,

यह भी पढ़ें 👉  किसान की मौत के बाद जागा प्रशासन, रुद्रपुर डीएम कार्यालय में धरना, भूमि विवाद में जांच के आदेश।

 

 

जहां उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि गोल्डन ड्रीम पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, और सलामी ली l इससे पूर्व यहां पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन एम पी मौर्य और मालती मौर्य सहित अनेको अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मा का बैच लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया l

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र–राज्य समन्वय से उत्तराखंड बनेगा जल प्रबंधन में मॉडल राज्य: मुख्यमंत्री धामी

 

 

इस दौरान श्रीमती शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। बाद में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने बच्चों को पुरुष्कृत भी किया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  आदमखोर गुलदार का अंत, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महानगर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव रामाधारी गंगवार,एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष चेतन भट्ट, दिनेश मौर्य, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।