चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक, तलाशी में मिला अवैध चाकू।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल तथा सीओ रामनगर/हल्द्वानी सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान 12 मार्च 2026 को गौला पार्किंग मजार के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध (नाजायज) चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अमन उर्फ चिन्तामणि पुत्र मोहम्मद हसीन, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर बनभूलपुरा, उम्र 19 वर्ष बताया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 45/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ पहले भी मु0अ0सं0 123/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
इस कार्यवाही में कांस्टेबल महबूब अली और कांस्टेबल अमित शरण शामिल रहे।


















