सलीम अहमद – संवाददाता
तराई पष्चिमी डिवीजन रामनगर की ओर से वन्यजीव प्राणी सप्ताह के नाम से एक ऐसी मुहिम चलाई जा रही हैं जिससे कि बच्चों के साथ ग्रामीणों को भी वन्यजीवों का हमारे जीवन मे क्या महत्व हैं उसके बारे में जानकारी दी जा रही हैं ऐसी मुहिम के तहद आज आमपोखरा रेंज के रेंजर विपिन कुमार ढिमरी की पहले पर आज आमपोखरा के वन विभाग स्टाफ के साथ मिलकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मालधन में बालिकाओं को वन्यजीवों का हमारे जीवन मे क्या महत्व हैं उसकी जानकारी दी गई साथ ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापिकाओं के संयोग से एक रैली का आयोजन किया रैली के समापन पर बच्चों को मिठाई भी वितरित की गई।

प्रियंका टम्टा ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जनजागरूकता फैलाने के लिए हमने बच्चों की एक रैली निकाली हैं। जिसके जरिये हमने लोगो तक संदेश पहुँचाया हैं कि हम वनों की सुरक्षा करके पृथ्वी को सुरक्षित कर सकते है और वन्यजीवों की सुरक्षा कर सकते है।

















