आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त किया पुनरीक्षण। 

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

नैनीताल 15 दिसम्बर 2021 आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जनवरी 2022 की अर्हत तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन/सम्पादन हेतु आज आयुक्त कार्यालय नैनीताल में पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावें आपत्तियों की रोल ऑब्जर्वर के रूप में निर्धारित सुपर चैंकिंग करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नवाजिश खलीक एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पचास पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावें आपत्तियों में से आयुक्त द्वारा रोल ऑब्जर्वर के रूप में पच्चीस दावें आपत्तियों के निस्तारण की सुपर चैंकिंग करते हुए प्रविष्टियों में शुद्वि पाये जाने पर दावें आपत्तियों को सत्यापित करने के साथ ही चुनाव से सम्बन्धित विस्तृत रूप से जानकारी लीं।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *