एम्स किच्छा का निर्माण 2025 तक पूरा होगा, मुख्यमंत्री ने बताया बड़ी सौगात

ख़बर शेयर करें -
  1. एम्स किच्छा का निर्माण 2025 तक पूरा होगा, मुख्यमंत्री ने बताया बड़ी सौगात

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज खुरपिया फार्म, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं सी.पी.डब्लयू.डी. के इंजीनियरों से निर्माण कार्य की जानकारियां भी ली। इस दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि एम्स किच्छा को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के मानकों के अनुसार 100 एकड़ भूमि में ₹351करोड़ की लागत से 280 बेड का प्री-फैब्रिकेटेड चिकित्सालय बनाया जा रहा है। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आईसीयू, ओपीडी, नर्सिंग हॉस्टल एवं आवासीय भवन आदि बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बाल कल्याण समिति ने संसाधन-विहीन परिवारों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशियाँ और उपहार।

 

 

 

इसके साथ ही कार्यदायी संस्था के प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि एम्स की बाउंड्री वॉल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। साथ ही अन्य कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एम्स के निकट सड़क किनारों पर पौधरोपण कराने के साथ ही उचित ड्रेनेज व्यवस्था भी की गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा यह भी बताया गया कि एम्स का निर्माण कार्य वर्ष 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य कर रहे श्रमिकों से भी वार्ता कर उनकी समस्या भी जानी। वार्ता में सभी श्रमिकों ने संतोष प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स बन जाने से हमारे यहां के मरीजों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी सुविधाएं एक छत के नीचे एक ही चिकित्सालय में मिलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मीणा की ‘खाकी दिवाली’ — मिठाई भी दी, मोटिवेशन भी, हर ड्यूटी प्वाइंट बना प्रेरणा का केंद्र**हर साल दीपावली जवानों संग… क्योंकि वही हैं असली हीरो” — बोले एसएसपी प्रहलाद मीणा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा एम्स परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

 

 

 

इस दौरान सांसद अजय भट्ट, विधायक  शिव अरोड़ा,  तिलकराज बेहड़, निवर्तमान मेयर  रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा  कमल जिदंल, गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री  विकास शर्मा, महामंत्री  अमित नारंग, मण्डलायुक्त  दीपक रावत, जिलाधिकारी  उदयराज सिंह, एसएसपी  मणिकांत मिश्रा, सीडीओ मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।