कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

रामनगर। आज दिनाक 27 सितंबर 2021 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कैंप कार्यालय से रानीखेत रोड आर्य समाज तक जोरदार नारेबाजी के साथ रैली भी निकाली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दुष्यंत गौतम से राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी हार देख रही है। दुष्यंत गौतम का बयान इसी की बौखलाहट है। 2022 में अपने को सत्ता से बेदखल होता भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। कहा कि राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुतला फूंकने वालों में महामंत्री प्रदेश कांग्रेस किशोरी लाल, पीसीसी सदस्य नरेश कालिया, नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, सभासद विमला आर्य, प्रदेश सचिव अनु0 विभाग ममता आर्य अनिल अग्रवाल खुलासा, बाली राम, नवीन सनवाल, ताईफ खान, दीपक मसीह, विरेन्द्र लटवाल, उमाकांत ध्यानी, प्रेम जैन, पंकज पांडे, मोहम्मद हाशिम उमाशंकर गुप्ता, नदीम कुरैशी, जावेद खान, नजाकत अली, ओम प्रकाश आर्यवंशी, दीपक भट्ट, उस्मान सिद्धकी, कैलाश त्रिपाठी, अजय मेहता, रवि ठाकुर, विरेन्द्र तिवारी, मोइन खान, आफाक हुसैन, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, सुमित तिवारी, महेंद्र रावत, विनय पडलिया आदि मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *