उधम सिंह राठौर – सम्पादक
काशीपुर में लंबे समय से नशे की शिकायत आ रही थी जिसके चलते पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर काशीपुर में नशा माफियाओं में हड़कंप मचा। तो वही पुलिस द्वारा लगातार की जा रही नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही से स्थानीय लोगों ने कुछ राहत मिली।

वही बांस फोड़ान चौकी इंचार्ज रविन्द्र बिष्ट ने बीती रात हल्का चौकी में नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्यवाही करते हुए छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया, जिस पर स्थानीय निवासी गुड्डू नामक नशा माफिया लगभग 13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसको पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी बीसी जोशी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ये अभियान लगातार जारी रहेगा और हम अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे के अवैध कृत्य में लिप्त किसी भी शख्स को चैन से नहीं बैठने देंगे।

















