कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल में 5 UK NAVAL UNIT NCC के 10 दिवसीय MENU CAMP का उद्घाटन किया

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल में 5 UK NAVAL UNIT NCC के 10 दिवसीय MENU CAMP का उद्घाटन किया

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल में 5 UK NAVAL UNIT NCC, NAINITAL द्वारा आयोजित 10 दिवसीय MENU CAMP(MOST ENTERPRISING NAVAL UNIT) का उद्घाटन किया। आयुक्त ने यहां नैना देवी मंदिर परिसर के निकट नैना झील से एनसीसी कैंप 5 UK NAVAL UNIT NCC, NAINITAL के बोटिंग कंप्टीशन का फ्लैग ऑफ किया। इस प्रतियोगिता में 106 कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे, जिनके द्वारा 280 किलोमीटर से अधिक बोटिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद।

 

 

यहां आयोजित प्रथम प्रतियोगिता में तलवार, राजपूत और शिवालिक टीम द्वारा हिस्सा लिया गया, जिसमें तलवार टीम ने प्रथम, राजपूत ने द्वितीय और शिवालिक टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिनको कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मेडल्स पहना कर पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट सत्र के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री।

 

 

दीपक रावत ने MENU CAMP द्वारा संचालित बोटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे, सभी एनसीसी कैडेट्स को उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा मुझे आशा है, आप सभी देशहित में बेहतर कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*

 

 

इस दौरान कैप्टन चंद्र विजय नेगी, तहसीलदार नैनीताल मनीषा मकराना मौजूद थी।