जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने 18 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद के सभी स्कूल बन्द रखने के निर्देश दिये।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय  – सह सम्पादक

नैनीताल 17 अक्टूबर 2021 मौसम विभाग की भारी से भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने 18 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद के सभी स्कूल बन्द रखने के निर्देश दिये है। मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड मे रविवार व सोमवार को भारी बारिश व तेज हवाओं के चलने की सम्भावना जताई है। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसकोे देखते हुये जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने जनपद के सभी स्कूल सोमवार को बन्द रखने के निर्देश जारी किये है साथ ही उन्होने पर्यटको से पहाडो की ओर न जाने व आगामी दो दिन यथासम्भव जो जहां है वही प्रवास करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *