“दुष्कर्म के आरोप: नाबालिग बच्ची के खिलाफ चाचा पर मुकदमा दर्ज”

ख़बर शेयर करें -

“दुष्कर्म के आरोप: नाबालिग बच्ची के खिलाफ चाचा पर मुकदमा दर्ज”

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। परिवारिक रिश्ते के चाचा ने मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

 

 

आरोपी नाबालिग हैफरीदपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली 10 वर्षीय मासूम बच्ची को उसके पारिवारिक रिश्ते का चाचा घर के दरवाजे से उसे मुंह दबाकर उठा ले गया। वह बच्ची को अपने घर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

 

 

मासूम बच्ची आरोपी से छूटकर अपने घर पहुंची और उसने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। उनके पैरों के तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।