नव नियुक्त पी0एल0वी0 का पॉच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय (सह सम्पादक)

नैनीताल 04 सितम्बर 2021 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा नव नियुक्त पी0एल0वी0 का पॉच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के समय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल राजेन्द्र जोशी द्वारा पी0एल0वी0 से समाज के पिछडे़ एवं शोसित वर्ग को न्याय दिलाले के लिए अग्रणी होकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सहयोग करें। जिला जज द्वारा समाज की अंतिम पंक्ति के अन्तिम व्यक्ति तक न्याय व केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनओं का लाभ दिलाने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में अपर जिला जज प्रीतू शर्मा, अपर जिला जज राकेश सिंह उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इमरान मौ0 खान द्वारा समस्त पी0एल0वी0 को लगन और परिश्रम से समाज सेवा एवं विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा प्रक्षिशण समापन के दौरान पी0एल0वी0 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कैप और पी0एल0वी0 कार्य पंजिका, सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तके एवं स्थायी लोक अदालत के प्रसार-प्रसार हेतु पम्पलेट्स भी वितरित किये गये।

 

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *