बडकोट तहसील में दुर्घटना: 7 घायल, 1 गंभीर हालत में

ख़बर शेयर करें -

बडकोट तहसील में दुर्घटना: 7 घायल, 1 गंभीर हालत में

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

बडकोट तहसील के मोल्डा खांसी मोटर मार्ग पर रात्रि को एक वाहन अनियंत्रित हो गया। इस हादसे में चालक सहित सात लोगों को चोटें आईं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ पर फोकस, कृषि-उद्योग-पर्यटन को बजट में प्राथमिकता।

 

 

 

दुर्घटना का समय रात 11 बजे का बताया जा रहा है। खांसी गांव के ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को बडकोट सीएचसी लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

 

 

 

सीएचसी के प्रभारी डॉ. अंगद राणा ने बताया कि एक गंभीर घायल को देहरादून के हायर सेंटर में रेफर किया गया है, जबकि छह अन्य घायलों का उपचार बड़कोट में चल रहा है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी और दुर्घटना के कारणों की जांच अभी जारी है।