मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गौसदनों के विकास और निर्माण के लिए अधिकारियों के साथ  की चर्चा 

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गौसदनों के विकास और निर्माण के लिए अधिकारियों के साथ  की चर्चा 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश में गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण करने के लिए समयसीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी की सख्त अगुवाई में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 36 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग माफिया में मचा हड़कंप।

 

 

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश को गौसदनों की दृष्टि से सैचुरेट करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों को शीघ्र से शीघ्र गौसदनों का विस्तारीकरण एवं स्थापना आदि कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौसदनों तक पशुओं को ले जाने के लिए हाईड्रॉलिक वाहनों की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन: धामी बोले— यह जागृति, एकता और आत्मगौरव का महापर्व

 

कहा कि जहां नए गौसदनों का निर्माण होना है उसके भूमि चिन्हांकन के कार्य सहित डीपीआर तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत की जाए। जिला योजना में भी गौसदनों के लिए बजट मद की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की गिरफ्तारी की मांग।

 

 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम एवं निदेशक शहरी विकास  नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग