उधम सिंह राठौर – सम्पादक
नमामि गंगे के तत्वाधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में कोसी एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जनमानस में जागरूकता के दृष्टिगत विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।नमामि गंगे प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी डॉ.धीरेंद्र सिंह के निर्देशन में कोसी बैराज पर एनसीसी,एनएसएस,इको क्लब,रोवर रेंजर्स व योग के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर विश्वविख्यात वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एवं आर्ट गैलरी के संयोजक दीप रजवार तथा कल्पतरू वृक्षमित्र के अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा द्वारा कोसी संरक्षण हेतु महाशीर बचाओ अभियान की शुरूआत की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.एम. सी.पाण्डे ने किया।उन्होंने समस्त विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी।विद्यार्थियों द्वारा कोसी बचाओ,जल बचाओ के स्लोगन आदि तख्तियों पर बनाकर जनजागरूकता प्रसारित की गई।कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पन्त,इको क्लब सचिव डॉ.डी.एन. जोशी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अभिलाषा कन्नौजिया,डॉ.नितिन ढोमने,नेचुरलिस्ट जितेंद्र बिष्ट,मोहन चन्द्र जोशी हरिशंकर देव एवं एनसीसी,एनएसएस,इको क्लब,रोवर रेंजर्स व योग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

















