रामनगर में नमक चोरी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में नमक चोरी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

रामनगर, 24 अगस्त 2024 – रामनगर के होली चौक इलाके में हुई नमक चोरी की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वादी राहुल अग्रवाल ने थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बम्बाघेर स्थित उनकी फर्म से कूड़ा गाड़ी के माध्यम से 10 कट्टे नमक चोरी कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला।

 

 

शिकायत के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी के परवेक्षण में जांच टीम ने तेजी से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी रोहित कुमार आर्या, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी लखनपुर टेड़ा रोड, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए 5 कट्टे नमक बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*नैनीताल में लव जिहाद/धर्मांतरण पर पुलिस का सख्त एक्शन, SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश—अब नहीं बख्शेंगे* 🔥*संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज जेल*

 

 

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की घटनाओं पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जाएगा।