रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट और आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के बीच हुई तीखी नोकझोंक वह धक्का-मुक्की पुलिस ने किया बीच-बचाव

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

देश की आजादी के बाद भी रामनगर विधानसभा के 24 वन ग्रामों में आज तक बिजली पानी स्वास्थ्य सड़क तक नहीं है, शिक्षा के नाम पर टूटे-फूटे प्राइमरी व आठवीं तक के स्कूल है, उनमें भी शिक्षकों का हमेशा अभाव रहता है आज से ठीक 11 दिन पहले हम लोगों ने सुंदरखाल से तहसील 14 किलोमीटर पैदल चलकर एसडीएम को ज्ञापन दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई उसके बाद ग्राम वासी 10 दिन से तहसील में लगातार धरना दे रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी सुनवाई नहीं की उसके पश्चात ग्राम वासियों ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत से मिलकर के विधायक कार्यालय घेरने का प्रस्ताव रखा, जिसमें आज प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के नेतृत्व में सैकड़ों सुंदरखाल वासी विधायक कार्यालय घेरने गए थे।
जब विधायक जी जुमलेबाजी के भाषण दे रहे थे तो आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी शिशुपाल रावत ने उन्हें रोक करके पूछा कि विधायक जी यह लोग आपके भाषण सुनने नहीं आए हैं आप सिर्फ यह बताइए आपने सुंदरखाल वालों के लिए आज दिन तक बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य के लिए क्या काम किया और आपने कभी क्या विधानसभा में इन लोगों की आवाज उठाई उसकी वीडियो एक हमें दे दीजिए हम मान जाएंगे कि आपने इनकी आवाज उठाइए हम आपके भाषण सुनने नहीं आए हैं इतनी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई धक्का-मुक्की हुई जिसमें बीच-बचाव में पुलिस के अधिकारी आए और उन्होंने बीच बचाव किया वहां पर लोगों ने शिशुपाल रावत जिंदाबाद के नारे लगाए व शिशुपाल रावत संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं यह सुनकर के विधायक अपने ही कार्यालय से चुपचाप से दाएं बाएं हो गए शिशुपाल रावत ने कहा कि मैं आम आदमी के लिए गरीब के लिए दलितों के लिए रामनगर विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में लड़ता रहूंगा। उसके बाद जब वह गुस्से में उठकर के वहां से निकलकर बाहर आए तो जनता भी उनके साथ बाहर आ गई उनके कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि जब जब भाजपा डरती है पुलिस को आगे करती है जब जब विधायक डरता है पुलिस को आगे करता है के नारे लगाने लग गए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *