अल्मोड़ा स्थानांतरण पर एसपी हरबंस सिंह को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई।

अल्मोड़ा स्थानांतरण पर एसपी हरबंस सिंह को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई।

अल्मोड़ा स्थानांतरण पर एसपी हरबंस सिंह को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

नैनीताल। एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पद पर तैनात रहे सरल और खुशमिजाज अधिकारी हरबंस सिंह का अल्मोड़ा में नई नियुक्ति होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हल्द्वानी स्थित मीटिंग हॉल में एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा (आईपीएस) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

 

 

विदाई समारोह में जनपद के थानों और कार्यालयों से आए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री हरबंस सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना की। ड्यूटी के दौरान उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए निःस्वार्थ सेवा कार्यों और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के प्रयासों की विशेष तौर पर प्रशंसा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा

 

 

 

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने  हरबंस सिंह को मोमेंटो और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हरबंस सिंह ने अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस विभाग में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

 

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारी:
डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी सिटी नैनीताल),  प्रकाश चंद्र (एसपी सिटी हल्द्वानी), श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल (सीओ लालकुआं),  प्रमोद कुमार शाह (सीओ नैनीताल),  नितिन लोहनी (सीओ हल्द्वानी),  सुमित पांडे (सीओ भवाली),  भूपेंद्र सिंह भंडारी (सीओ रामनगर) और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में पीलिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निदेशक ने जारी किए 9 सूत्रीय निर्देश।

समारोह के अंत में सभी अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।

– मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस

kj
tara