जिलाधिकारी वंदना ने आज राजकीय चारा एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र, भैसवाड़ा (भैंसोड़ा फार्म) का स्थलीय निरीक्षण किया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

अल्मोड़ा 27 अप्रैल 2023 जिलाधिकारी वंदना ने आज राजकीय चारा एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र, भैसवाड़ा (भैंसोड़ा फार्म) का स्थलीय निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने भैंसोड़ा फार्म पहुंचकर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उदयशंकर ने यहां पर होने वाली गतिविधियों, भू क्षेत्र, चारा विकास समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

 

 

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस फार्म को चारा विकास के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जाने हेतु कार्य योजना तैयार करें जिसके लिए संबंधित विभागों को बुलाकर संबंधित विभागीय गतिविधियों की एक संयुक्त कार्ययोजना बनाई जाए। एक्शन प्लान में सिंचाई नेटवर्क,तारबाड़, चारे की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन क्षेत्र ट्रेनिंग सेंटर, मत्स्य विभाग के माध्यम से मत्स्य तालाब तथा नगरपालिका के साथ समन्वय कर निराश्रित गोवंश हेतु गौशाला आदि को शामिल करें।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

 

साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि समय समय पर एनआरएलएम, आईएलएसपी, किसान समूहों का प्रशिक्षण भी यहां प्लान किया जाए।

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा

kj
tara