डीआईजी ने आर्ट गैलरी का किया शुभारंभ।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार की रामनगर में आर्ट गैलरी का शुभारंभ किया।

वहीं, नैनीताल चिड़ियाघर में आज से वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ हो गया। बता दें वन्य जीव प्राणी सप्ताह के पहले दिन वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी वन्यजीव प्रेमियों और सैलानियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही।

यह भी पढ़ें 👉  ‘द लॉस्ट वर्ल्ड’ के मंचन से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

आर्ट गैलरी का शुभारंभ डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार द्वारा खींची गई तस्वीरों की सराहना की। 1 अक्टूबर से वाइल्डलाइफ सप्ताह का शुरुआत हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की गिरफ्तारी की मांग।

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि वाइल्डलाइफ वीक का आज प्रथम दिन है. मैंने आर्ट गैलरी का शुभारंभ किया है। इस गैलरी में कॉर्बेट की एक-एक जैव विविधता को बड़े ही बारीकी से कैद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ शांति का संदेश, इनर व्हील क्लब ने मनाई होली।

गैलरी में बटरफ्लाई, वल्चर, टाइगर, लेपर्ड सहित अन्य जैव विविधता को प्रस्तुत किया गया है. इससे आम लोगों को प्रेरणा मिलती है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *