बेरोजगार युवाओं ने सीएम धामी से की मुलाकात, पुलिस भर्ती में आयुसीमा 28 वर्ष करने की मांग

ख़बर शेयर करें -

बेरोजगार युवाओं ने सीएम धामी से की मुलाकात, पुलिस भर्ती में आयुसीमा 28 वर्ष करने की मांग

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

________

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात का समय मांग रहे बेरोजगारों को आखिरकार सीएम धामी ने मुलाकात की, इस दौरान सीएम धामी के सामने बेरोजगारों ने सबसे बड़ी मांग उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्रसीमा बढ़ाने को लेकर कहा है, इस दौरान सीएम धामी ने वहां पर मौजूद गृह सचिव शैलेष बगोली को बेरोजगारों की फाइल पकड़ा दी, सीएम धामी ने बेरोजगारों की मांगों को गौर से सुना, सीएम ने शैलेष बगोली को इस पर जल्द फैसला लेने को कहा है, बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के समक्ष उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद 2022 में पूरे 8 साल उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल की भर्ती आई थी, लेकिन उस भर्ती में एक लाख के करीब युवाओं ने फॉर्म नहीं भर सके थे क्योंकि आयु सीमा सिर्फ 18 से 22 वर्ष आवेदन के लिए मांगी गई थी, और ऐसे में अब आयोग को फिर 2000 पुलिस कांस्टेबल का अधियाचन जा चुका है, बेरोजगार चाहते हैं

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया प्रेसिडेंट कप 2026 सीजन-1 का शुभारंभ।

 

 

 

कि उन्हें इस भर्ती में मौका मिले…और आयु सीमा 18 से 28 वर्ष की जाए, राम कंडवाल ने कहा कि हम हर साल आयुसीमा बढ़ाने के लिए नहीं कह रहे हैं बल्कि सिर्फ एक बार उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल में आयुसीमा बढ़ाई जाए. उधर सीएम धामी ने बेरोजगारों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है, राम कंडवाल ने कहा कि इसके लिए उन्होंने सीएम धामी के समक्ष फॉरेस्ट गार्ड आयु सीमा, ऊर्जा विभाग में टीजी2 और जेई की भर्ती निकालना और असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में एपीआई को हटाने की मांग भी रखी है…इस दौरान सचिन पुरोहित, विनोद पुरोहित भी मौजूद रहे.

 

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*