उक्रांद के नेतृत्व में तटबंध के लिए किया श्रमदान।

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

डोईवाला के केशवपुरी में तटबंध को लेकर श्रमदान की मुहिम जोर पकड़ने लगी है। उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में डोईवाला के केशवपुरी बस्ती में श्रमदान किया गया तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया। सौंग नदी में मानव श्रृंखला बनाकर केशवपुरी बस्ती के लोगों ने जमकर श्रमदान किया तथा उसके बाद भंडारे में भोजन किया। बीच नदी से बच्चों तथा बड़ों ने अलग-अलग लाइन बनाकर पत्थर इकट्ठे करके नदी किनारे पर एक बड़ा ढेर लगा दिया। अगले इतवार को यहां पर फिर से श्रमदान किया जाएगा। उत्तराखंड क्रांति दल के विधानसभा प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि जब भाजपा और कांग्रेस के वादों से जनता तंग आ गई तो फिर सभी बस्ती वासियों के साथ मिलकर उत्तराखंड क्रांति दल में श्रमदान से तटबंध के निर्माण की मुहिम शुरू की। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि अब तक पुश्ते के नाम पर जो भी सरकारी पैसा आया है उसका भी हिसाब किताब लिया जाएगा तथा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

उक्रांद के नेतृत्व में तटबंध के लिए किया श्रमदान।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय सचिव केंद्र पाल सिंह तोपवाल ने कहा कि श्रमदान की यह मुहिम तटबंध के निर्माण पूरा होने तक जारी रहेगी। तटबंध निर्माण की इस मुहिम में गैरसैंण आंदोलन के  संयोजक प्रवीण काशी भी शामिल रहे। श्रमदान में महिला मोर्चा की नगर संगठन मंत्री लक्ष्मी नेगी, नगर उपाध्यक्ष पेशकार गौतम, वार्ड अध्यक्ष दीप पांडे, रंजीत रावत, बाबा रघुनाथ, मनोज साहनी, नगर अध्यक्ष राकेश  तोपवाल, नगर उपाध्यक्ष योगी पवार, रमेश तोपवाल, हर्ष रावत, श्याम सुंदर, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी गीता धामी संग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व।

उक्रांद के नेतृत्व में तटबंध के लिए किया श्रमदान।