पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में 52 वां मानाया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में दिनांक 24 सितंबर राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ज्ञानार्जन के साथ-साथ महाविद्यालय के उपक्रमों एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स में स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर समाज सेवा की भावना से राष्ट्र को समर्पित होकर राष्ट्र सेवा हेतु निरंतर प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया।चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी. पंत ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व में सहिष्णुता, सहभागिता,सेवाभाव, स्वाबलंबन व स्वदेश- प्रेम जैसे गुणों को समाहित करने के साथ साथ भारत सरकार के उपक्रम नमामि गंगे के विषय में विस्तार से बताया।इको क्लब सचिव डॉ.डी.एन.जोशी ने स्वयंसेवियों से प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण स्वच्छता, क्लीन कैम्पस, ग्रीन कैम्पस तथा जीवों की रक्षा के विषय में चर्चा करते हुए अपने निकटस्थ वृद्धजनों, असहायों, दिव्यांगों को सहायता प्रदान करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रिसॉर्ट संचालकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ.धीरेंद्र सिंह व रोवर रेंजर प्रभारी डॉ.सुमन कुमार ने शुभकामनाएं देकर समाजोत्थान हेतु प्रेरित किया। स्वयंसेवी सौरभ बिष्ट, प्रेम सिंह बोरा, हिमांशु ने देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत कर अपने विचारों एवं भावों को व्यक्त किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जगमोहन सिंह नेगी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों को बताते हुए अन्त में सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अभिलाषा कन्नौजिया व डॉ.कुसुम गुप्ता एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *