रामनगर में 28 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना पर की जाएगी कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

रामनगर में पिछले दो दिनों में 28 लोगों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वही कल जहां 5 लोग पॉजिटिव थे वही आज 23 लोगों की कोरोना रिपोर्ट ल पॉजिटिव आयी है। रामनगर में एक बार फिर कोरोना ने तेजी के साथ दस्तक दी है। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि कल 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसमें तीन आईआरबी बैलपड़ाव के जवान थे, वही एक एलआईयू पुलिस के व्यक्ति थे और एक स्कूल का छात्र था जिसकी RT- PCR रिपोर्ट पॉजिटिव थी। वहीं आज वही आज हमारे द्वारा आईआरबी के पुलिसकर्मियों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गयी जिसमें 23 पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसमें 22 पुलिसकर्मी आईआरबी बैलपड़ाव के हैं व एक नैनीताल कोतवाली का है। वहीं नोडल अधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि हमारे द्वारा क्षेत्र को सावधान रहने के लिए और एहतियात बरतने के लिए कहाँ जा रहा है, साथ ही मास्क पहनने को लेकर भी अब अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। वही मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर चालान जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *