उधम सिंह राठौर – सम्पादक
पीएनजी महाविद्यालय के रोवर रेंजर इकाई के छह रेंजर तथा चार रोवर ने महामहिम राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किए है।प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं को उनके प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने राष्ट्र एवं समाज सेवा में भारत स्काउट गाइड की भूमिका की सराहना की और विद्यार्थियों से गतिविधियों में प्रवीणता लाने की प्रेरणा दी।राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में महाविद्यालय के छात्र पंकज भट्ट,विवेक थापा, दीपशंकर, मुजीबुर्रहमान तथा छात्राओं में नीतू बंगारी,रूपा बिष्ट,रेखा पडियार,रूपाली नेगी,भावना व निकिता ध्यानी पुरुस्कृत हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पंत व डॉ.एस.एस.मौर्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। रोवर लीडर डॉ.सुमन कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा रेंजर लीडर डॉ.अभिलाषा कनौजिया ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

















